Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Hospital Lab Closure Causes Patient Distress Due to Lack of Extension
मेडल जांच लैब को नहीं मिला अवधि विस्तार, जांच बंद

मेडल जांच लैब को नहीं मिला अवधि विस्तार, जांच बंद

संक्षेप: चाईबासा सदर अस्पताल में मेडाल कंपनी की जांच लैब को अवधि विस्तार नहीं मिलने के कारण बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लैब में रोजाना 150 से अधिक मरीजों के 400 सेंपल...

Thu, 23 Oct 2025 02:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। सदर अस्पताल चाईबासा एमटीसी भवन में चल रहा मेडाल कंपनी की जांच लैब का अवधि विस्तार नहीं मिलने के कारण जांच लैब बंद हो गया है। इसके बंद होने से सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडाल जांच लैब में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों का लगभग 400 सेंपल जांच होता था, लेकिन 16 अक्तूबर से ताला लटक रहा है। मेडाल कंपनी को राज्य सरकार द्वारा अवधि विस्तार नहीं मिलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जांच लैब बंद होने से चाईबासा सदर अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।

यहां गरीबों मरीजों का ब्लड, यूरीन समेत अन्य जांच बीपीएल, एपीएल, पीला कार्ड, लाल कार्ड आदि द्वारा मुफ्त में किया जाता था। वहीं, जिनका राशन कार्ड नहीं रहता था उनका जांच उचित दामों में किया जाता था। लेकिन मेडाल जांच लैब बंद होने से बाजार के जांच लैब वालों की चांदी कट रही है। बाजार के जांच लैब वाले मन मुताबिक दाम ले रहे हैं, जिससे गरीबों मरीजों के जेब में अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। मेडाल लैब के जिला प्रबंधक असगर अली खान ने बताया कि राज्य सरकार के साथ मेडाल जांच कंपनी का पीपीपी मोड पर अनुबंध था, जिसे 16 अक्तूबर के बाद अवधि विस्तार नहीं दिया गया। इसके कारण मजबूरी में बंद करना पड़ा है।