त्योहार में सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की विशेष नजर
चाईबासा जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों की रोकथाम के लिए सभी ग्रुप के एडमिन को निर्देशित किया है। पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सामग्री फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से बेहतर विधि-व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाले संदेश और अफवाहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पर्व -त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचालित सभी ग्रुप एवं कम्युनिटी के एडमिन व ग्रुप एडमिन को सूचित किया गया है कि उनके द्वारा संचालित किसी भी ग्रुप में किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सामग्री, टिप्पणी एवं अफवाह नहीं फैलायी जाए, इस पर अपने स्तर से उचित निगरानी रखेंगे। वहीं, प्रशासन बताया है कि यदि सोशल मीडिया अनुश्रवण के दौरान जिले में विधि व्यवस्था संधारण के प्रतिकूल, किसी भी ग्रुप-कम्युनिटी में किसी भी प्रकार का मामला पाया जाएगा, तो संबंधित ग्रुप एडमिन के ऊपर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
जिला में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जा रहा है। विशेष परिस्थिति में दूरभाष संख्या- 06582- 259911/255164 अथवा 9931422251 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



