भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीसी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार ने विकासात्मक परियोजनाओं में विलंब को अस्वीकार्य बताया। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन और परिवहन में सुधार की उम्मीद है। भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई की निर्देश दिए गए। सभी विभागों में समन्वय को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीसी

चाईबासा,संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित विभाग निर्धारित दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें। उपायुक्त ने यह निर्देश समाहरणालय सभाकक्ष में आरबीके-21, आरबीके-24, आरबीके-26 एवं आरबीके-30 रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहीं। उपायुक्त ने प्रत्येक परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि, लंबित प्रकरणों, मुआवजा भुगतान, रैयतों से समन्वय, अभिलेखीय त्रुटियों के निराकरण एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की बिंदुवार जानकारी ली गई।

भूमि अधिग्रहण की समीक्षा

उपायुक्त ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात जाम की समस्या को कम करने व आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभावित रैयतों के साथ सतत संवाद स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाए। उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना से संबंधित सभी विभाग नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और उत्पन्न होने वाली बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

समन्वय और निष्पादन

बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं के शीघ्र निष्पादन तथा आरओबी निर्माण परियोजनाओं को गति प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन द्वारा इन महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

उपायुक्त ने विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में क्या कहा?
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।