Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa DC Directs Implementation of 5 Schemes Daily in Villages Under MNREGA
प्रतिदिन प्रत्येक गांव में 5 योजनाओं का हो क्रियान्वयन : डीसी

प्रतिदिन प्रत्येक गांव में 5 योजनाओं का हो क्रियान्वयन : डीसी

संक्षेप:

चाईबासा के उपायुक्त चन्दन कुमार ने मनरेगा के तहत गांवों में प्रतिदिन 5 योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रति पंचायत 150 श्रमिकों को रोजगार देने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने मानव दिवस सृजन, जॉब कार्ड नवीनीकरण और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को समय सीमा के भीतर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

Dec 11, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। जिले के उपायुक्त चन्दन कुमार ने प्रतिदिन प्रत्येक गांव में 5 योजनाओं का क्रियान्वयन और प्रति पंचायत 150 श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वे बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मनरेगा के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) व अबुआ आवास योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन, जॉब कार्ड रिन्यूअल, प्रति ग्राम चालू योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, दीदी बाड़ी योजना, एक्शन टेकन रिपोर्ट(एटीआर) और आवास निर्माण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का प्रखंड वार अवलोकन किया। बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा लक्ष्य से कम मानव दिवस सृजन से संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने और सभी प्रखंडों में दीदी बाड़ी योजना, आवास योजना आदि अंतर्गत कार्य योजना तैयार कर मानव दिवस सृजन के तहत महिलाओं का अनुपात 50% सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा ई-केवाईसी के माध्यम से जॉब कार्ड रिन्यूअल के कार्यों को 20 दिसंबर तक लक्ष्य के विरुद्ध 70% लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में सोशल ओडिट सर्वेक्षण के माध्यम से उठाए गए मामलों में प्रस्तुत एक्शन टेकन रिपोर्ट(एटीआर) अपडेशन कार्यों का भी समीक्षा हुई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड के सभी गांव में मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की जांच की जाए। बैठक में उपायुक्त द्वारा अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन का प्रखंड वार अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्धारित समय सीमा के अंदर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के अंतर्गत संलग्न सभी श्रमिकों को मास्टर रोल अनुरूप मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, निदेशक लेखा प्रशासन सह स्वनियोजन सुनील खलको एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।