नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर पदयात्रा 26 अप्रैल से
चाईबासा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में आंदोलन समिति का गठन किया गया। 26 अप्रैल से 5 दिन की पद यात्रा रांची के लिए निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। आंदोलन के दौरान हिंसा और पुलिस कार्रवाई की भी चर्चा हुई।

चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा शहर के बाईपास एमडीआर 177 में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू में बैठक हुई। बैठक में आंदोलन समिति का नाम नो एंट्री आंदोलन समिति कोल्हान रखा गया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मांग को पूरा करने के लिया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके लिए 26 अप्रैल से 5 दिवसीय पद यात्रा कर चाईबासा से रांची जाएंगे। पदयात्रा में चाईबासा से सैकड़ों लोगों रांची जाएंगे। बैठक में सर्वसहमति से समिति का संयोजक रमेश बालमूचू एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र जामुदा को बनाया गया है।
यह है मामला : चाईबासा शहर का बाईपास एमडीआर 177 में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर 27 सितंबर 2025 को मंत्री दीपक बिरुवा को मांग पत्र दिया जाना था, जिसमें हजारों लोग तम्बो चौक चाईबासा में हजारों लोग जुटे थे। इसके बाद आंदोलनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इसमें काफी लोग घायल भी हुए थे। इसके बाद मंत्री के आवास के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 16 लोगों को जेल भेजा गया था। जबकि 73 नामजद और 500 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में 28 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।बैठक में समिति का संयोजक रमेश बालमूचू एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र जामुदा सहित रेयांश समाड, संदीप सन्नी देवगम, वीर सिंह बिरुली, वीर सिंह बालमुचू, साइमन लागुरी, साइमन तियू , गुरुचरण सिंकू, उषा रानी सवैयां, सुमी लागुरी , निर्मल कुदादा, रंजन मुंदुइया, रविन्द्र अल्डा, रविन्द्र गगराई, हेमंत बिरुवा, संजय सरिल देवग़म, बुरु हो, सहित अन्य लोग शामिल थे।पद यात्रा को लेकर लिया गया निर्णय : 26 अप्रैल से 1 मई तक मुख्यमत्री से मिलने के लिए होगा पदयात्रा। नो इंट्री से प्रभावित गांव में ग्राम सभा एवं अभियान चलाकर ग्रामीणों से सहयोग करने का आह्वान करेंगे। पदयात्रा के लिय प्रत्येक नाम दर्ज व्यक्ति से 1 हजार रुपये आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


