सीओ ने खाद दुकानों की जांच की

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के हाटगम्हरिया प्रखंड के सीओ ऋषिदेव कमल ने तीन खाद दुकानों की जांच की। अर्जित केमिकल्स में लाइसेंस सही पाया गया, लेकिन बजरंग कृषि भंडार और ग्रीन फील्ड सॉल्यूशन के गोदाम खाली मिले। जांच में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद सिंह और एटीएम अमित कुमार भी शामिल थे।

सीओ ने खाद दुकानों की जांच की

चाईबासा,संवाददाता। हाटगम्हरिया प्रखंड के सीओ ऋषिदेव कमल ने प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र स्थित तीन खाद दुकानों की जांच की। दुकानों में अर्जित केमिकल्स, बजरंगी कृषि भंडार, ग्रीन फील्ड सॉल्यूशन की जांच की। अरिजीत केमिकल्स में लाइसेंस की जांच की गई। जिसमें लाइसेंस के साथ-साथ खाद ठीक-ठाक पाया गया। बजरंग कृषि भंडार में खाद बीज नहीं मिले उनका गोदाम खाली मिला। ग्रीनफील्ड सॉल्यूशन के स्टॉक नहीं मिलने के कारण उनका गोदाम खाली था। इस जांच में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद सिंह, एटीएम अमित कुमार जांच पड़ताल में उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।