पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने किया 20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को सभी दवा दुकानों को बंद करने की घोषणा की है। यह निर्णय राष्ट्रीय संगठन के तहत लिया गया है। एसोसिएशन ने अवैध ई-फार्मेसियों, प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण और अन्य मुद्दों का समाधान न होने पर चिंता व्यक्त की है।

पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने किया 20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को जिले के सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानो बंद रखने का आह्वान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश ठक्कर एवं सचिव रमेश ख़िरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यह बंद पुरे भारत वर्ष में बुलाया गया है । राष्ट्रीय संगठन देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है । हमारे द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष बार-बार निवेदन करने के बावजूद, औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं। यह स्थिति अब अत्यंत चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है।

अवैध ई-फार्मेसियों के मुद्दे

अवैध ई-फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि से जन स्वास्थ्य के प्रति संगठन संवेदनशील है । वैध चिकित्सकीय पर्चे के बिना दवाओं की बिक्री पर रोक लगना चाहिए प्रिक्रिप्शन (पर्चों ) का बार-बार दुरुपयोग न हो एंटीबायोटिक्स एवं आदत ( हैबिट फार्मिंग ) बनाने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता न हो ,नकली अथवा सत्यापन योग्य न होने वाले प्रिक्रिप्शन (पर्चों ) का प्रचलन बंद होना चाहिए। इससे एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ता है।औषधि कोई सामान्य वस्तु नहीं है इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता जनस्वास्थ्य पर गंभीर दुष्परिणाम डाल सकती है उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा लाखों केमिस्ट्स की आजीविका के संरक्षण हेतु अपना समर्थन प्रदान करने की कृपा करें।

सरकार को पत्र लिखना

पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी को उक्त विषय की जानकारी देते हुए सरकार से अनुशंसा करने हेतु पत्र लिखा गया है । एसोसिएशन ने भारत बंद के दौरान हुई असुविधा से बचने व सहयोग करने की समस्त जिलावासियों से अपील किया है हम चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें, नकली व जाली दवाओं से बचें , अपना एवं अपनो का ध्यान रखें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने कब दवा दुकानों को बंद करने का आह्वान किया है?
एसोसिएशन ने 20 मई को जिले के सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।