छोटे व्यापारियों पर सीधे कार्रवाई से पहले जागरूक किया जाये : चैंबर

Mar 08, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की और छोटे व्यवसायियों के लिए खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जागरूकता सेमिनार आयोजित करने की मांग की ताकि व्यवसायी नियमों को समझ सकें और उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें।

छोटे व्यापारियों पर सीधे कार्रवाई से पहले जागरूक किया जाये : चैंबर

चाईबासा। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने हाल के दिनों में छोटे व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में की जा रही जांच व उसके बाद दी जा रही नोटिस व कार्यवाही के विषय में अपनी चिंता व्यक्त की। चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे व्यवसायी शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन अधिकांश छोटे व्यापारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित सभी नियमों एवं प्रावधानों की पूर्ण जानकारी नहीं होती। ऐसी स्थिति में सीधे नोटिस या दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पहले एक अवसर देते हुए जागरूक करना अधिक उचित होगा।

छोटे व्यवसायियों के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जाए, जिसमें फूड सेफ्टी से जुड़े आवश्यक नियमों, लाइसेंस, स्वच्छता मानकों एवं अन्य प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा सके। इससे छोटे व्यापारी इन नियमों को समझकर अपने प्रतिष्ठानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बच सकेंगे। वहीं,खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा। प्रतिनिधि मंडल में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष संजय चौबे, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संदवार, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान एवं कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।