उत्कृष्ट कार्य करने वाले जलसहिया, मुखिया व कर्मी सम्मानित
चाईबासा में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। जल सहियाओं ने जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्रोतों की सफाई और जन-जागरूकता अभियान की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

चाईबासा, संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा एवं चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विश्व जल दिवस सह जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए जल सहियाओं द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों जैसे जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्रोतों की सफाई, जन-जागरूकता अभियान एवं जल संरक्षण प्रयास की जानकारी प्रखंडवार साझा की गई। साथ ही कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक द्वारा विश्व जल दिवस के महत्व, जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता एवं सामुदायिक सहभागिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा एवं चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड वाश समन्वयक, प्रमंडल के अन्य कर्मियों के साथ-साथ मुखिया गण एवं सभी प्रखंडों से आए जलसहिया उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जलसहिया, मुखिया एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ लेते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


