
अमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति की उप समितियां गठित
चाईबासा की अमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति इस वर्ष 53वां काली पूजा आयोजन कर रही है। पूजा में प.बंगाल की सज्जा, प्रतिमा निर्माण और भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है। 19 अक्टूबर को पंडाल का उद्घाटन...
चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान की सुप्रसिद्ध अमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति, चाईबासा इस वर्ष भी काली पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करेगी। इस वर्ष समिति का 53 वां वर्ष पूजा आयोजन का हो रहा है । इस 53वां वर्ष में काली पूजा को भव्य , शानदार एवं आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा। पूजा में प.बंगाल के आकर्षक चलंत विधुत सज्जा, प.बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा प्रतिमा तथा प.बंगाल के सुप्रसिद्ध पंडाल निर्माता द्वारा एल्मुनियम से निर्मित भव्य आकर्षक पंडाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रतिमा विसर्जन में उड़ीसा की आतिशबाजी , च्वलंत विधुत सज्जा व साउंड सिस्टम लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगा।

साथ ही पूजा में परंपरागत बंगाल के ढाकी, ढोल, कुड़कुड़ी तथा विसर्जन में झारखण्ड राज्य के ताशा पार्टी रहेंगे । 19 अक्टूबर को संध्या 06:30 बजे पंडाल का उदघाटन होगा । 20 अक्टूबर को काली पूजा होगी । 21 अक्टूबर को दर्शनार्थियों के लिए प्रतिमा, पंडाल और विधुत सज्जा यथावत रखा जाएगा। 22 अक्टूबर को दिन में कलश विसर्जन तथा संध्या में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने दी। साव ने बताया कि पूजा उत्सव के सफल संचालन के लिए उप समितियों का गठन किया गया है। इसमें पंडाल निर्माण समिति मे अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा, सहयोगी सुनील प्रसाद साव , पवित्र कुमार भट्टाचार्य , रमेश कुमार खिरवाल , दीपेंद्र प्रसाद साव , गोपाल चटर्जी , अनुज कुमार चौधरी , महेश रुंगटा , दीपक शर्मा , नारायण पाडिया , विकास गुप्ता बनाए गए हैं। पंडाल उद्घाटन समिति मे अध्यक्ष विनय कुमार ठाकुर एवं सहयोगी वेदांत खिरवाल ,रौशन कुमार, संदीप कुमार भवसार, विजय कुमार गर्ग , मनोज जोशी , अशोक अग्रवाल , देवजीत चटर्जी , थॉमस सुंडी , अशोक शर्मा, अनूप जोशी , मानस घोष हैं। पूजन एवं प्रसाद व्यवस्था समिति मे अध्यक्ष तपन कुमार मित्रा एवं सहयोगी अनूप कुमार मुखर्जी , सपन मित्रा , तड़ित विश्वास हैँ। विधि-व्यवस्था समिति मे अध्यक्ष त्रिशानु राय एवं सहयोगी अभिषेक मिश्रा ,पिनाकी दत्ता ,रौनक सिन्हा, विवेक गुप्ता , अमित ठाकुर ,लक्ष्मण राम ,राजीव गुप्ता , मोनू ठाकुर हैँ। प्रसाद वितरण समिति मे अध्यक्ष रतन कुमार एवं सहयोगी संदीप कुमार भवसार , अशोक कुमार अग्रवाल , संजय गर्ग , अशोक शर्मा , संजय प्रजापति , देवजीत चटर्जी , संजय कुमार पोद्दार ,गौतम सरकार , भरत रुंगटा , दिलीप राम , प्रतीक चटर्जी , लखन महतो , आलोक मजूमदार , शुभम शर्मा , वैभव बजाज , भरत रुंगटा , रौशन अग्रवाल , विवेकानंद दिनोदिया , अभिजीत चटर्जी , गोपाल साह , मानव जोशी , गौतम रुंगटा , विश्वदीप ठक्कर , आनंद गोप , जितेन्द्र सिन्हा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




