Chaibasa News: पशुपालन विभाग की हुई समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और पशुओं के टीकाकरण को सुनिश्चित किया जाए।

Chaibasa News: पशुपालन विभाग की हुई समीक्षा बैठक

Chaibasa News: चाईबासा। जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की तथा उनके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं का लाभ निर्धारित पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में संचालित गौशालाओं की स्थिति एवं उनके संचालन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।

साथ ही पशुओं को लगाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए नियमित एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पशुधन को विभिन्न संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।