Chaibasa News: अंतर जिला गणित प्रतियोगिता 22 नवंबर को
Chaibasa News: चाईबासा में एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर जिला गणित प्रतियोगिता 22 नवंबर को होगी। कक्षा 7वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा तथा उत्तर ओएमआर शीट पर लिए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार और छात्रवृत्ति दी जाएगी। एडमिट कार्ड 21 नवंबर तक मिलेंगे और 22 नवंबर को ओपन एंट्री भी उपलब्ध रहेगी।

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। एसआर रूंगटा ग्रुप चाईबासा द्वारा प्रायोजित और रोटरैक्ट क्लब ऑफ की ओर से आयोजित 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर जिला गणित प्रतियोगिता आगामी 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर रविवार को बिहारी क्लब चाईबासा में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस वर्ष प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का आयोजन चाईबासा के दो केंद्र एमएल रूंगटा 2 हाई स्कूल, जेल रोड, बस स्टैंड के समीप तथा श्री मारवाड़ी मिडिल स्कूल, नगरपालिका कार्यालय के सामने-में किया जाएगा।प्रतियोगिता दो पालियों में होगी। कक्षा 8वीं एवं 10वीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कक्षा 7वीं एवं 9वीं की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा तथा परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। उत्तर ओएमआर शीट पर लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक या संरक्षक का होना भी आवश्यक है।विद्यार्थी 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित एडमिट कार्ड केंद्रों से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 22 नवंबर को दोनों परीक्षा केंद्रों पर ओपन एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अंतर-जिला टॉपर को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹6,500, द्वितीय स्थान पर ₹4,500 तथा तृतीय स्थान पर ₹3,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कक्षावार जिला टॉपरों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजन समिति की बैठक में पदाधिकारी उपस्थित
बैठक में अध्यक्ष रोटरैक्टर विकास गुप्ता, सचिव रोटरैक्टर सौरव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रोटरैक्टर अक्षय कुमार, कार्यक्रम सह संयोजक रोटरैक्टर सुमित रक्षित, रोटेरैक्टर सौरव नवटिया रोटरैक्टर कन्हैया पांडे, रोटरैक्टर आकाश झा, रोटरैक्टर सौरव भगत, रोटरैक्टर शुभम दास, रोटरैक्टर विनय लोढ़ा, रोटरैक्टर सौरभ मुंधड़ा एवं रोटरैक्टर देवल खिरवाल उपस्थित रहे। विद्यार्थी 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित एडमिट कार्ड केंद्रों से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 22 नवंबर को दोनों परीक्षा केंद्रों पर ओपन एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

