19 स्थान पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व कर्मी

Feb 27, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा और चक्रधरपुर में नगरपालिका चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को होगी। प्रशासन ने 19 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस की तैनाती की है। 8 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर में 31 स्थानों पर गश्ती दल और क्यूआरटी टीम तैनात रहेंगी।

19 स्थान पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व कर्मी

चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा और चक्रधरपुर में हुए नगरपालिका चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को होगी। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं सफल मतगणना के लिए 19 स्थान पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा पर भीड़ नियंत्रण के लिए, पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा से महिला कॉलेज गेट जाने वाले रास्ते में (ड्रॉप गेट नं०-01), स्कॉट बालिका विद्यालय, चाईबासा के पास (ड्रॉप गेट नं०-02), महिला कॉलेज मुख्य द्वार (पूर्वी गेट) 03, चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के बज्र गृह के तरफ जाने वाले रास्ते पर 02 के साथ, चाईबासा नगर परिषद के मतगणना हॉल के सरकारी कर्मी के लिए प्रवेश द्वार (दण्डाधिकारी एवं पुलिस इसी रास्ते से प्रवेश करेंगे), चक्रधरपुर नगर परिषद के मतगणना हॉल के सरकारी कर्मी हेतु प्रवेश द्वार (दण्डाधिकारी एवं पुलिस इसी रास्ते से प्रवेश करेंगे), महिला कॉलेज प्रशासकीय भवन (इसके अंदर अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए), महिला कॉलेज परिसर के अन्दर, ड्रॉप गेट नं0-03, महिला कॉलेज परिसर के अन्दर, ड्रॉप गेट नं0-04, महिला कॉलेज परिसर के अन्दर, ड्रॉप गेट नं0-05, महिला कॉलेज परिसर के अन्दर, ड्रॉप गेट नं0-06, महिला कॉलेज परिसर के अन्दर, ड्रॉप गेट नं0-07, महिला कॉलेज परिसर के अन्दर, ड्रॉप गेट नं0-08, सुरक्षित (महिला कॉलेज के फुटबॉल ग्राउन्ड में तथा आसपास), महिला कॉलेज उत्तरी द्वार (मधु बाजार के तरफ) 03 ,उत्तरी गेट प्रवेश द्वार के नजदीक बहुद्देशीय हाल के सामने, चाईबासा नगर परिषद के मतगणना हॉल के काउंटिंग एजेन्ट हेतु पिछला प्रवेश द्वार पर (दण्डाधिकारी एवं पुलिस इसी रास्ते से प्रवेश करेंगे), चक्रधरपुर नगर परिषद के पोस्टल बेलेट मतगणना हॉल का पिछला प्रवेश द्वार पर (दण्डाधिकारी एवं पुलिस इसी रास्ते से प्रवेश करेंगे) शामिल है।

8 जगहों पर होगा वाहन पार्किंग : मतगणना कार्य में लगे पदाधिकारी, कर्मी एवं प्रत्याशियों के लोगों के लिए 8 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें टाटा स्किल डेवलपमेंट सेन्टर परिसर (दो पहिया) सरकारी कर्मचारी के लिए, स्कॉट बालिका विद्यालय, चाईबासा (दो पहिया) सरकारी कर्मचारी के लिए, जिला निबंधन कार्यालय परिसर चाईबासा (चार पहिया) सरकारी कर्मचारी के लिए, कॉपरेटिव ऑफिसर कैम्पस (चार पहिया) प्रत्याशियों के लिए, टॉउन हॉल कैम्पस (चार पहिया) नगर परिषद के उम्मीदवारों के लिए, गांधी मैदान (चार पहिया) नगर परिषद के उम्मीदवारों के लिए, एसपीजी मिशन स्कूल (चार पहिया) नगर परिषद के उम्मीदवारों के लिए, एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय (चार पहिया) नगर परिषद के उम्मीदवारों के लिए। शहर में 31 स्थान पर रहेंगे गश्ती दल एवं क्यूआरटी टीम : जैन मार्केट चौक, जेएमपी चौक, यशोदा टॉकिज चौक, गांधी टोला चौक (हनुमान मंदिर के पास), रतन लाल पेट्रोल पम्प के पास, शहीद पार्क चौक, बस स्टैंड चाईबासा, ताम्बो चौक, नगाड़ा चौक (ड्रॉप गेट), गुप्ता स्टोर, मधु बाजार (ड्रॉप गेट), रामू होटल चौक (ड्रॉप गेट), एसपीजी मिशन स्कूल चौक (ड्रॉप गेट), नगाड़ा चौक से फल गली में (ड्रॉप गेट), रामू होटल चौक के दोनों छोर पर (ड्रॉप गेट), पोस्ट ऑफिस चौक से घंटा घर तक (रूट लाईनिंग), पोस्ट ऑफिस चौक से एसपीजी मिशन स्कूल तक (रूट लाईनिंग), पोस्ट ऑफिस चौक से महिला कॉलेज गेट तक (रूट लाईनिंग), पोस्ट ऑफिस चौक फल गली- रामू चौक- नगाड़ा चौक- शहीद चौक तक (रूट लाईनिंग), पोस्ट ऑफिस चौक- एसबीआई ब्रांच-सदर थाना मोड़ तक (रूट लाईनिंग), बडी बाजार उर्दू लाइब्रेरी के सामने, बड़ी बाजार गणेश मंदिर के सामने, बड़ी बाजार डाउन, 4 मोटरसाइकिल गश्ती दल, क्यूआरटी रहेगी। इसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर अंचल, निरीक्षक, सदर थाना, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी शामिल रहेंगे। साथ ही 12 सुरक्षित दण्डाधिकारी महिला कॉलेज परिसर में मौजूद रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।