Chaibasa News: पूजा पंडालों के मुख्य प्रवेश द्वार व प्रमुख स्थलों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे : आयुक्त

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने दुर्गापूजा के मद्देनजर पूजा समितियों को पंडालों और आसपास सीसीटीवी सक्रिय रखने, ध्वनि मानकों का पालन करने तथा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला पुलिसकर्मियों, चिकित्सा दल, प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस, खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, सुरक्षा ऑडिट और विसर्जन मार्गों व स्थलों की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

Chaibasa News: पूजा पंडालों के मुख्य प्रवेश द्वार व प्रमुख स्थलों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे : आयुक्त

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने सभी पूजा समितियों को पूजा पंडालों के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार एवं आसपास के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही, आसपास के दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित ध्वनि मानकों एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी धर्म, भाषा, समुदाय अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले गीतों एवं आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण पर रोक लगाने तथा इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पूजा पंडालों में सुरक्षा के निर्देश

जिले के चाईबासा शहरी क्षेत्र सहित चक्रधरपुर एवं जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत नोवामुंडी, गुवा आदि क्षेत्रों तथा जिले के अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालों में सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

महिला सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार महिला पुलिसकर्मियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा पूजा पंडालों के आसपास चिकित्सा दल, प्राथमिक उपचार एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

खाद्य सुरक्षा और विसर्जन की तैयारी

पर्व-त्योहार के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच एवं निगरानी करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी पूजा पंडालों का सुरक्षा ऑडिट कराने तथा संबंधित विभागों से आवश्यक प्रमाण-पत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त करने का निर्देश दिया। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को अपने निर्धारित प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से उपस्थित रहकर क्षेत्र की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आमजनों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया। विसर्जन जुलूस के रास्तों का निरीक्षण एवं सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, आयुक्त के सचिव श्री दयानंद कार्जी, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार रंथू महतो, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे कहां लगाने का निर्देश दिया गया?−
पूजा पंडालों के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार और आसपास के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: पूजा पंडालों के मुख्य प्रवेश द्वार व प्रमुख स्थलों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे : आयुक्त