अनाबद्ध निधि से क्रियान्वित योजनाओं को 30 जून तक पूर्ण करें : डीसी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के उपायुक्त मनीष कुमार ने अनाबद्ध निधि से चल रहे योजनाओं को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के दोहरीकरण पर रोक लगाने की बात भी कही। जिला समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। योजनाओं की गुणवत्ता और पूर्णता पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

अनाबद्ध निधि से क्रियान्वित योजनाओं को 30 जून तक पूर्ण करें : डीसी

चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने अनाबद्ध निधि से क्रियान्वित योजनाओं को 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी परिस्थिति में योजनाओं का दोहरीकरण न हो। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में अनावद्ध निधि, विशेष केंद्रीय सहायता निधि, नवप्रवर्तन निधि से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया। इसमें जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एनआरईपी, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला परिषद के जिला अभियंता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के क्रम में उपायुक्त के द्वारा उपरोक्त निधि से वित्तीय वर्ष 2022-23, 23-24, 24-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत एवं संचालित योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का क्रमवार जायजा लिया गया।

इसके अलावा निधि अंतर्गत शहरी, ग्रामीण, मरम्मत योजना का अलग-अलग पंजी का संधारण करने, योजनाओं के क्रियान्वन के लिए तैयार आदर्श प्राक्कलन पर कार्य करने, संचालन योजनाओं का विभिन्न चरणों में अनुश्रवण, यथा- योजना क्रियान्वयन से पूर्व(योजना की आवश्यकता), योजना प्रारंभ, कार्यों की गुणवत्ता तथा पूर्णता स्तर पर निरीक्षण करने को कहा। सभी कार्यों से संबंधित जियो टैग फोटो प्रेषित करने एवं साथ ही योजना के चयन में ग्रामसभा का प्रतिवेदन संलग्न करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।