Chaibasa News: भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: चाईबासा में भाजपा महिला मोर्चा ने जेएनयू की छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कैफेटेरिया से रैली निकालकर कांग्रेस भवन के बाहर धरना दिया। नेताओं ने निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

Chaibasa News:  भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गावती वोयपाई ने किया।धरना-प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने स्थानीय कैफेटेरिया, चाईबासा से मार्च शुरू किया। रैली पोस्ट ऑफिस चौक और सदर बाजार होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। वहां, पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के कारण प्रदर्शनकारियों को गेट तक जाने से रोक दिया गया।

इससे नाराज महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने छात्राओं को न्याय दिलाने तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प लेकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम करती है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद से जुड़े गंभीर आरोपों पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उसके महिला हितैषी होने के दावे पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार रुख नहीं अपनाया जाना चाहिए। कांग्रेस को मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित होना चाहिए। महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर आवाज बुलंद करता रहेगा। दुर्गावती भोयपाई ने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। श्रीमती मालती गिलवा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम को चक्रधरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं डॉ. विजय गागराई ने भी संबोधित किया। आज के इस रैली धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपा सिंह दास, सीमा कुमारी, सुखमति बिरुवा, रानी बंदिया, संगीता देवी, सुशीला नायक, रानी तिरिया, सुशीला पूर्ति, विजेता गोप, सुनीता कुंकल, सविता कुंकल, सृष्टि दास, सुष्मिता घोष, सुलेखा तांती, सुखमति पाल, पिंकी चैंपिया, संतोषी देवी, काजल दास और सुखमति बांद्रा सहित प्रमुख महिला नेत्री मौजूद थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन