Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaibasa Archery Team Shines at Khelo Jharkhand with 7 Golds 11 Silvers and 5 Bronzes
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते 23 मेडल

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते 23 मेडल

संक्षेप:

चाईबासा के बच्चों ने रांची में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 7 गोल्ड, 11 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते। व्यक्तिगत खेल में कई खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। जिला शिक्षा...

Oct 14, 2025 06:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। जिले के बच्चों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। रांची में 11 और 12 अक्तूबर को आयोजित किए गए खेलो झारखंड की प्रतियोगिता में चाईबासा टीम ने 7 गोल्ड,11 सिल्वर,5 ब्रॉन्ज के साथ उपविजेता रही। व्यक्तिगत खेल में अंडर -17 बालिका में ललिता अल्डा को 2 सिल्वर, बालक वर्ग में राजेश पूर्ति को 1 गोल्ड,2 सिल्वर,अंडर - 19 बालक में घनश्याम जमुदा को 3 गोल्ड, सन्नी हेंब्रम को 2 सिल्वर,1 ब्रॉन्ज,योगेंद्र हेस्सा को 1सिल्वर, 2ब्रॉन्ज मेडल मिला। अंडर 14 बालिका वर्ग में जानकी कोंडांकेल 2 सिल्वर मेडल जीता। टीम वर्ग में अंडर 14 बालिका वर्ग में जानकी कोंडांकेल, संगीता कोंडांकेल,रचना टूटी,जयंती पिंगुआ को गोल्ड, अंडर 17 बालक में वर्ग में राजेश पूर्ति, मंगल सिंह लागुरी,देव कुमार, केराई,कुश नायक को गोल्ड, बालिका टीम में रीना हेंब्रम, रचना बोयपाई, मोनिता सिंकु ,ललिता अल्डा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंडर19 बालक टीम में योगेंद्र हेस्सा,घनश्याम जमुदा,सन्नी हेंब्रम को गोल्ड, बालिका टीम में संतोषी राय,ज्योति मछुवाइएं,रेसमानी बेसरा,सोती बनरा को ब्रॉन्ज मेडल मिला। सभी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला खेल पदाधिकारी, जिला तीरंदाजी, ओलंपिक संघ चाईबासा के पदाधिकारी, कोच गंगाधर नाग, हरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंकू, बिरसिंह पूर्ति, बबिता कोंडांकेल, ललिता लुगून, सुमित सिंकू ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।