छठ घाट की सफाई में जुटी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति
छठ पर्व के मद्दे नजर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने करनी मंदिर स्थित छठ घाट पर जेसीबी लगा कर सफाई अभियान शुरू किया। पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन...

चाईबासा। छठ पर्व के मद्दे नजर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने करनी मंदिर स्थित छठ घाट पर जेसीबी लगा कर सफाई अभियान शुरू किया। पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, महासचिव आनंद प्रियदर्शी ने छठ घाट का निरीक्षण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की। प्रकाश ने बताया कि घाट पर सफाई और अन्य व्यवस्था को कराने में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जिला प्रशासन और नगर परिषद को सहयोग प्रदान करेगी। समिति गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के साथ मिल कर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के पूजन सामग्री की व्यवस्था करेगी। आनंद प्रियदर्शी ने बताया कि छठ घाट पर जेसीबी लगा कर सफाई करायी जा रही है। विद्युत आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल, पिंटू अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, रोहित विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
