मझगांव में जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक
मझगांव प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। पदाधिकारी ने मकान गणना को जल्द पूरा करने की दिशा निर्देशित किया। लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मझगांव। मझगांव प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 का समीक्षा बैठक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह जिला जनगणना पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम फ्रांसिस कुजूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षक एवं केंद्र ट्रेनरों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिला जनगणना पदाधिकारी ने कहा कि मकान गणना समय अवधि में जल्द से जल्द पूरा करना आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार का लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 100% मकानों का गणना आवश्यक रूप से करना है। मौके पर जिला जनगणना कार्यालय कुर्मी सत्यजीत सिंह देव, जिला समन्वयक आशीष कुमार, प्रखंड जनगणना पदाधिकारी सिरप बास्के, पर्यवेक्षक गजेंद्र पान, मोहम्मद खुर्शीद आलम, सुनील कुमार, चांदमनी गागराई, गुलशन सिंकु, लक्ष्मी सिंकु, दयानंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


