संबलेश्वरी मंदिर का वार्षिकोत्सव 13 अप्रैल को
नोवामुंडी प्रखंड के हतनाबेड़ा स्थित संबलेश्वरी मंदिर में आगामी 13 अप्रैल को वार्षिकोत्सव मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड और पड़ोसी राज्यों से अतिथियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ''संबलपुरी नृत्य'' और सत्यनारायण पाला का आयोजन होगा।

नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के हतनाबेड़ा स्थित संबलेश्वरी मंदिर मंडप में रविवार को कोर कमेटी अध्यक्ष सह पूर्व प्राचार्य गणेश चन्द्र गोप व युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 13 अप्रैल को संबलेश्वरी मंदिर के होने वाले वार्षिकोत्सव को हर्षोल्लाषपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि इसमें शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न राज्यों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा, मयूरभंज, पश्चिम बंगाल आदि जगहों से अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। वार्षिकोत्सव के दिन सुबह मंदिर में पूजा अर्चना से शुरुआत होगी। दिन के ग्यारह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ''संबलपुरी नृत्य'' का आयोजन होगा।
देर रात से अतिथियों के मनोरंजन के लिए सत्यनाराण पाला होगी। बैठक में महिला समिति से दुर्गामणि गोप, माधवी देवी, पद्मावती देवी, सुखदेव देवी, कोनको देवी, चंद्रावती देवी, पद्मावती देवी, उषा देवी, नीला देवी, अनिता देवी, किरन देवी, रेणु गोप, शुक्रमनी देवी, रजनी देवी समेत मंदिर कमेटी सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


