
प्रभु का वचन हमें आगे बढ़ने को करता है प्रेरित : विलुंग
चाईबासा में रोमन कैथोलिक समुदाय ने शनिवार को खूंटपानी महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जमशेदपुर के बिशप ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूजा के दौरान भक्ति गीत गाए गए और विभिन्न प्रार्थनाएं की गईं। अंत में बिशप ने आशीष दी और कार्यक्रम का समापन हुआ।
चाईबासा, संवाददाता। रोमन कैथोलिक समुदाय द्वारा शनिवार को धूमधाम से खूंटपानी महोत्सव मनाया गया। मौके पर आयोजित मिस्सा पूजा में 10 हजार से अधिक छोटा नागपुर धर्म प्रांत से कैथोलिक समुदाय के लोग व 50 से अधिक धर्म गुरु एवं पुरोहितों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर धर्म प्रांत के विशप तेलेस्फोर विलुंग समेत छोटा नागपुर धर्म प्रांत के विभिन्न पल्लियों के धर्म गुरु शामिल हुए। सर्व प्रथम कोयल दल द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं मधुर स्वागत गीत की धुन पर नृत्य मंडली द्वारा स्वागत नृत्य करते हुए पुरोहितों के दल को श्रद्धा के साथ माता मरियम के ग्रोटो के समक्ष बेदी तक ले जाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर धर्म प्रांत के मुख्य अतिथि बिशप तेलेस्फोर विलुंग द्वारा मशाल जलाकर एवं पूर्वजों के नाम गाड़े गए शिला पत्थर को आशीष जल छिड़क कर शुद्धीकरण किया गया एवं समाज की महिला प्रतिनिधियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शिलापट्ट का शुद्धाकरण किया गया। इसके उपरांत विशप स्वामी की अगुवाई में सभी पुरोहित ग्रोटो पर चढ़कर माता मरिया का दर्शन किया। इसके बाद कैथोलिक विधि-विधान के साथ पवित्र बेदी पर मिस्सा बलिदान की प्रक्रिया शुरू किया गया। मिस्सा बलिदान के दौरान कोयर दल द्वारा भक्ति गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। इस बीच बीमारों की चंगाई, कैथोलिक बच्चों की अच्छी शिक्षा, बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी, हर बुराई से दूर रहने तथा मृतकों की आत्मा की शांति के साथ-साथ अन्य मतलबों के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का समापन परम प्रसाद वितरण के बाद बिशप स्वामी द्वारा अंतिम आशीष की प्रार्थना के साथ किया गया। विशप तेलेस्फोर विलुंग ने कैथोलिक समुदाय को अपने संदेश में कहा कि आशा की तीर्थ यात्रा, ईश्वर पर भरोसा करके यात्रा करें, यात्रा उतना सहज नहीं है। ईश्वर पर भरोसा करके जीवन में ईश्वर का वचन, ईश्वर की प्रज्ञा वचन में आगे बढ़ें। प्रभु का वचन हमें आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य रोटी से ही नहीं जीता है। वह ईश्वर के मुख से निकलने वाले हर एक शब्द से जीता है। अंत में उपस्थित कैथोलिक विश्वासियों का झुंड कतारबद्ध होकर माता मरियम का दर्शन को उमड़ पड़ी। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल के अगल-बगल फुटपाथ पर धार्मिक पुस्तक, क्रॉस माला, कैलेंडर आदि के साथ-साथ मिठाई,फल आदि की दुकानें लगीं थीं। वहीं, इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर दूर बासाकुटी गांव के पास फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर पल्ली पुरोहित निकोलस केरकेट्टा, सहायक पल्ली पुरोहित फादर अगस्तीन कुल्लू, फादर कामिल, फादर युजिन एक्का, फादर चोनास खलखो, फादर टोम, फादर जोसेफ सुरीन, फादर माइकल देवगम, फादर जॉन को फादर जोनास पूर्ति फादर सुशील बलमुअचे फादर हालन बोदरा सहित काफी संख्या में धर्म गुरु, पुरोहित, ब्रदर-सिस्टर, जेवियर देवगम, फागुन दोंगो व भारी संख्या में कैथोलिक समुदाय के लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


