
गुवा : भगवान चित्रगुप्त की पूजा व भाई दूज की रही धूम
गुवा में भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की धूम रही। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की और पारंपरिक तरीके से पूजा की। कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। गोधन कुटाई के बाद बहनों ने पारंपरिक...
गुवा, संवाददाता। गुवा के विभिन्न घरों में गुरुवार को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की धूम रही। इस दौरान बहनों ने अपनी भाइयों की लंबी आयु की कामना के लिए भाई दूज की पूजा की। वहीं, कायस्थ समाज के लोगों ने गुवा के योग नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। भाई दूज को लेकर गुवा बाजार, सेवा नगर, स्टेशन कॉलोनी, विवेक नगर, कल्याण नगर, हिरजीहाटिंग, कैलाश नगर सहित बड़ाजामदा के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक रूप से बहनों की ओर से पारंपरिक तरीके से भाई दूज की पूजा की गई। बहनों ने पारंपरिक गीत व पूजा कर यम भगवान से अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना की।

पूजा में विशेष रूप से बहनों ने लाठी व डंडों से गाय के गोबर के बने गोधन की कुटाई की। इसमें चना और रेघनी के कांटे को गोधन पर चढ़ाया। गोधन कुटाई के बाद रेघनी के कांटे को किया अलग गोधन कुटाई के बाद चढ़ाए गए चना और रेघनी के कांटे को अलग किया। उसके बाद बहनों ने रेघनी के कांटे अपने जीभ में चुभोये। इसके साथ ही भाई को चना (बजरी) और लड्डू खिलाया। वहीं, कायस्थ समाज ने देवी-देवताओं के लेखापाल चित्रगुप्त महाराज की पूजा की। इस अवसर पर कायस्थ समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाज से कलम दवात की पूजा की। समाज के लोगों ने घरों व मंदिरों में अपने आराध्य की पूजा कर मंगल कामना की। वहीं, बड़ाजामदा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा की गई। इस दौरान बही खाता, पुस्तक समेत फल-फूल और सभी पूजन सामग्री के साथ उनकी आरती उतारी गई। इस चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पुजारी नागेंद्र पाठक, भूषण लाल, अजीत श्रीवास्तव, इंद्राणी वर्मा, राकेश नंदकोलियर, संजीव सिंहा, अरुण कुमार वर्मा, सतीश श्रीवास्तव, निरंजन प्रसाद, मनीष वर्मा, अनुराग सिन्हा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




