संत मेरी पब्लिक स्कूल में संत मेरी का जन्म उत्सव धुमधाम से मनाया गया
चाइबासा में संत मेरी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित किया गया, केक काटा गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हर्षित, द्वितीय...
चाइबासा ।संत मेरी के जन्मदिवस पर स्थानीय संत मेरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ संत मेरी का जन्म दिवस मनाया । जिसमें संस्थापक आफताब आलम ने दीप प्रज्वलित किया तथा बच्चों ने केक काटकर मेरी का जन्मदिन मनाया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका आयशा समीम शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । संस्थापक आफताब आलम ने संत मेरी की जीवनी पर प्रकाश डाला। संत मेरी की जीवनी से यह शिक्षा मिलती है कि मनुष्य को अपनी मंजिल पहुंचना है तो रास्ते में बहुत सी रूकावटें आयेंगी, उससे विचलित न हो कर आगे बढते चलो, मंजिल मेरे पास है।
इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अयोजित किया गया। जिसमे प्रथम, द्वितीय तृतीय एवम सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया । प्रथम पुरस्कार हर्षित, द्वितीय पुरूस्कार श्रेय पोद्दार , तृतीय पुरूस्कार अमल सिद्दीकी , सांत्वना पुरस्कार के रूप मेंमनमोहन सिंह बानरा, सिद्धि पूर्ति, अब्दुल्लाह, देवांशी को दिया गया ।साथ ही मेरी डे के अवसर पर एन आई ई इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर के छात्र-छात्राओं को सुंदर प्रदर्शन के लिए पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सुचारू ढंग से रोचक बनाने के लिए शिक्षाआएं मिस मेहविश सलीम, नोबिना, अनम अफसर, एनिमा, काजल, पुष्पा, सना, आयुषी, ज़रीन, संध्या, प्रमिला,हिराली, सुनीता,रीता, रूखसार परवीन,प्रीति तथा सहायक कर्मचारी सुषमा, पार्वती , सुचिता , मंगल , प्रिंस, मधुसूदन, अनुप ,सावित्री का योगदान सराहनीय रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




