Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsCelebrating New Year 2026 Students Enjoy Picnic in Chaibasa
टाटा कॉलेज के छात्रों ने किया पिकनिक

टाटा कॉलेज के छात्रों ने किया पिकनिक

संक्षेप:

चाईबासा में नया साल मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। टाटा कॉलेज जनरल हॉस्टल के छात्रों ने 31 दिसंबर को तांतनगर में पिकनिक का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने पुराने साल को विदाई दी और नए साल का स्वागत किया। कार्यक्रम में नृत्य, कविता पाठ और अन्य गतिविधियों के साथ लाजवाब पकवानों का आनंद लिया गया।

Jan 01, 2026 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। नया साल का जश्न मनाने के लिए जिले में पूरी तैयारी की जा चुकी है। साल 2026 के स्वागत में बुधवार से ही लोग लगे रहे। चाईबासा के पिकनिक स्पॉट कुजु नदी तट, लुपुंगुटु झरना, तांतनगर के संगम समेत अन्य जगह कई लोग परिवार संग पिकनिक मनाते हैं। टाटा कॉलेज जनरल हॉस्टल के छात्र साल के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को तांतनगर के सेरेंगबिल खरकई नदी तट पिकनिक का आयोजन कर जमकर लुत्फ उठाया। हर साल की तरह इस बार भी टाटा कॉलेज जनरल हॉस्टल के छात्रों ने अपने वार्षिक पिकनिक का आयोजन किया। इस अवसर पर टाटा कॉलेज जनरल हॉस्टल के छात्रों ने पुराना साल विदाई और नए साल के स्वागत की खुशी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई और डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिकनिक कार्यक्रम में दिन की शुरुआत लाजवाब पकवानों और नाश्ते के साथ हुई, जिसमें विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का विशेष ध्यान रखा गया। इसके अलावा, कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें नृत्य, कविता पाठ, अंताक्षरी, और गीत प्रमुख रहे। हर छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और माहौल को और भी खुशनुमा बनाया। टाटा कॉलेज जनरल हॉस्टल के छात्रों ने इस आयोजन को पुराने साल की यादों को संजोने और नए साल की उमंग के साथ शुरू करने का बेहतरीन अवसर बताया। कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र उत्साह और उमंग से भरे नजर आए। पुराने साल की विदाई व नए साल के स्वागत में आयोजित इस पिकनिक ने हर किसी के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता की झलक बिखेरी।