मसकल फाउंडेशन व यूथ क्लब ने मनायी डॉ.अम्बेडकर जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के कमारहातु में मसकल फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं को उनके अधिकारों और संवैधानिक हक के बारे में जागरूक किया गया। मुखिया जुलियाना देवगम सहित अन्य नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

मसकल फाउंडेशन व यूथ क्लब ने मनायी डॉ.अम्बेडकर जयंती

चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में मसकल फाउंडेशन के द्वारा भारत रत्न व भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी गई। मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम,सोनाराम देवगम,सोमय देवगम व कृष्णा देवगम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर हमें संवैधानिक हक और अधिकारों से रुबरू कराने वाली लिखित संविधान दिया है। सभी ने कहा कि हमें डॉ.अम्बेडकर के विचारों शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को आत्मसात कर जीवन को सफल बनाने में जुट जाना है। मौके पर सभी युवाओं से अपील किया गया कि अपने अधिकारों की जानकारी अवश्य रखें और संविधान के पन्नों को पलटने में कभी कोताही नहीं बरतें।

कार्यक्रम में मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम व लाइब्रेरी के संरक्षकगण मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम, पूर्व सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम,अधिवक्ता सोमय देवगम,पूर्व सैनिक कैप्टेन भीम सिंह देवगम,पंसस दीनबंधु देवगम,शिक्षक कृष्णा देवगम,मसकल यूथ क्लब के अमन देवगम,राम देवगम,सुमन देवगम,साऊ देवगम समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।