मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में ग्रामीण शिक्षा दीप द्वारा संचालित पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र में सम्मान समारोह और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पुस्तकालयों की स्थापना पर जोर दिया गया।

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

चाईबासा, संवाददाता। ग्रामीण शिक्षा दीप द्वारा संचालित पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र, बिडदिरी (मंझारी) एवं चिमीसाई (तांतनगर) में सम्मान समारोह सह करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, मॉडल आवासीय विद्यालय एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में ग्रामीण शिक्षा दीप के संरक्षक एवं मार्गदर्शक सुशील कुमार पूर्ति, अध्यक्ष पूर्ववर्ती छात्र संगठन, टाटा कॉलेज चाईबासा तथा न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त राजेन्द्र जोंको मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ग्रामीण शिक्षा दीप के अध्यक्ष बनमाली तामसोय ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। टीम के सचिव मंजीत सिंह बोयपाई ने अभिभावकों से अपील किया कि संस्था का उद्देश्य गांव-गांव में पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र स्थापित कर शिक्षा का सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इसके लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। कोषाध्यक्ष चंचल कालुंडिया ने बच्चों को नशा पान से बचाने तथा मोबाइल की लत से भी बचाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष स्नेहा सोय ने कहा कि प्रत्येक गांव में पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र का वातावरण विकसित करने चाहिए।मुख्य अतिथि सुशील कुमार पुरती ने गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और विशेष रूप से सोनाराम सिरका का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पुस्तकालय संचालन के लिए अपने दो कच्चे मकान दान स्वरूप उपलब्ध कराए हैं। कार्यक्रम के संचालन रासिका सिरका एवं सुखलाल सिरका ने किया। कार्यक्रम के दौरान अध्ययन केंद्र की शिक्षिकाएं जैस्मिन सिरका, ज्योति सामड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।