सड़क दुर्घटना में तीन घायल
चाईबासा 13 अप्रैल फ़ाइल संख्या 5 सड़क दुघर्टना में चाइबासा के जुता चप्पल व्यापारी

चाईबासा। राजनगर के पास एक कार के पुल की रेलिंग से टकराने के कारण उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच ले जाया गया। सड़क दुर्घटना में चाईबासा के तीन लोग बड़ी बाजार निवासी जूता चप्पल व्यापारी फैजल करीम उर्फ फजलु, कार चालक अली हुसैन उर्फ कठोर और मोहम्मद आमिर गंभीर रुप से घायल हुए हैं। बताते हैं कि रविवार की देर रात सभी कार से जमशेदपुर से चाईबासा लौट रहे थे। रास्ते में राजनगर के पास कार एक पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे तीनों जख्मी हो गए। दुर्घटना में फैजल करीम और चालक अली हुसैन का पैर टूट गया है।
जबकि मोहम्मद आमिर को मामूली चोट आई है। घटना के बाद सभी को टीएमएच ले जाया गया, जहां सोमवार की सुबह में फैजल करीम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। बताया गया कि विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक की लाइट से कार चालक की आंख चौंधिया गई और बचने के चक्कर में कार पुल की रैलिंग से टकरा गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


