चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ कैंपस सलेक्शन
चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज ने टापर द बेटर लर्निग एप नामक एक कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 101 फाइनल इयर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह एक ऑनलाइन लर्निंग रिसोर्सेस...
चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज ने टापर द बेटर लर्निग एप नामक एक कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 101 फाइनल इयर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह एक ऑनलाइन लर्निंग रिसोर्सेस प्रदत्त करने वाली कंपनी हैं, जो क्लास 5 से क्लास 12 तक सारे लर्निंग रिसोर्सेस प्रोवाइड करती है। इस कंपनी ने चयनित विद्यार्थियों को 10 लाख वार्षिक देने की बात तय की है। इसमें चयन होने पर 3 लाख रुपये सालाना न्यूनतम सैलरी मिलेगी और 7 लाख रुपये वार्षिक इंसेंटिव देने की बात कही गई। यह जानकारी कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक सह उप प्राचार्य प्रो. डी राहा ने दी। उन्होंने बताया कि दो चरणो में चयन प्रक्रिया चली। पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन हुआ। इसमें से 37 छात्र -छात्राओं का चयन हुआ। दूसरे चरण की प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू हुआ। इसमें में कुल 21 छात्रों का चयन हुआ। इसमें मैकेनिकल विभाग से 4 , इलेक्ट्रॉनिक्स से 4 ,कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग से 4 और इलेक्ट्रिकल से 5 छात्रों का चयन हुआ। कंपनी की तरफ से एचआर के एक्सक्यूटिव ने बताया कि सारे शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों का कंपनी के जेनरल मैनेजर के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस राउंड होगा। उसके बाद कंपनी की तरफ से चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर दे दिया जाएगा। चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत रॉय ने कंपनी के एचआर एक्सक्यूटिव का स्वागत किया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयक तथा उप प्राचार्य प्रो. डी राहा ने बताया कि 17 फरवरी को एक कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी हिस्सा लेगी, जो कि एक अमेरिकन कंपनी का इंडियन यूनिट है। यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से होगा। कंपनी चुने हुआ छात्रों को 30 से 80 रुपया प्रतिमाह वेतन देगी।