Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsBrutal Murder of Shopkeeper in Land Dispute Police Arrest Three
मझगांव : भूमि विवाद में हुई थी फेरीवाले की हत्या, झाड़ियों में मिला था शव

मझगांव : भूमि विवाद में हुई थी फेरीवाले की हत्या, झाड़ियों में मिला था शव

संक्षेप:

जगन्नाथपुर के खड़पोस में 55 वर्षीय दुकानदार श्रीराम बिरुवा की भूमि विवाद के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। श्रीराम का शव कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मिला। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Nov 25, 2025 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

जगन्नाथपुर, संवाददाता। मझगांव थाना क्षेत्र के खड़पोस में भूमि विवाद के चलते एक 55 वर्षीय दुकानदार और फेरीवाले श्रीराम बिरुवा की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा 22 नवंबर 2025 को तब हुआ, जब पुलिस को सूचना मिली कि खड़पोस के हाटानीसाई टोला में झरना नदी के तट पर एक टीवीएस मोपेड (ओडी-09-जी-6096) जलाई जा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि गाड़ी श्रीराम बिरुवा की है, जो अकेले रहते थे और परचून की दुकान चलाते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर में खून के धब्बे और गायब दुकानदार पुलिस जब श्रीराम बिरुवा के घर पहुंची, तो घर बाहर से बंद था लेकिन अंदर टीवी चल रही थी और दरवाजे पर खून के धब्बे थे। वीडियोग्राफी और गवाहों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और फर्श पर खून फैला हुआ था। श्रीराम बिरुवा गायब थे। पुलिस की खोजबीन पर घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कब्रिस्तान कैंपस के अंदर झाड़ियों में श्रीराम बिरुवा का अर्द्धनग्न शव बरामद किया गया। भूमि विवाद बनी हत्या की वजह मृतक के पुत्र जयसिंह बिरुवा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि भूमि विवाद को लेकर उन्होंने श्रीराम बिरुवा की हत्या की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा लोहे का रॉड, खंजर (गुप्ती) और मृतक का खून लगा पैंट घर के पास पुआल के टाल से बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी: सूरज बिरुवा उर्फ टकलु ,मधु बांकिरा उर्फ होंडा , राहुल पिंगुवा। छापेमारी टीम में ये थे शामिल: एसडीपीओ जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू, पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह, सअनि इबनेसार अहमद खां और सअनि सुभाष दास। कोट श्रीराम बिरुवा के पुत्र एवं उनका पूरा परिवार जोड़ा में रहते हैं, जबकि श्रीराम बिरुवा अकेले रहते थे। जब श्रीराम बिरुवा का शव बरामद हुआ, तो इसकी सूचना उनके पुत्र को दी गई। सूचना मिलते ही उनका बेटा मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। -राफेल मुर्मू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी