Chaibasa News: सौतेला भाई ने बड़े भाई से की मारपीट, मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा के झींकपानी थाना के आसुरा गांव में कोंदरो बोइपाई ने अपने सौतेले भाई कृष्णा बोइपाई के खिलाफ जानलेवा मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जब कोंदरो सो रहा था, कृष्ण ने उसे गाली देकर हमला किया। कोंदरो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Chaibasa News: सौतेला भाई ने बड़े भाई से की मारपीट, मामला दर्ज

Chaibasa News: चाईबासा। झींकपानी थाना अंतर्गत आसुरा गांव निवासी कोंदरो बोइपाई ने अपने सौतेले छोटा भाई कृष्णा बोइपाई के खिलाफ जान लेवा मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। झींकपानी थाना में 16 जुलाई 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 12 जुलाई को कोंदरो बोइपाई रात के लगभग 10 बजे अपने घर के बरामदे पर खटिया लगा कर सो रहा था। उसी समय उसका सौतेला भाई कृष्ण बोइपाई आया और गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम भगनी सब को गाली देते हो और अचानक लात घुसा और डंडा से मारपीट करने लगा। इसी बीच बहन सूमी बोइपाई बीच बचाव करने आई तो उसे भी मारने के लिए दौड़ाया।

कृष्ण बोइपाई ने कोंदरो बोइपाई को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया तो उसे मरा समझ कर भाग गया। वह जाते जाते जान मारने का घमकी भी दिया। कोंदरो बोइपाई को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जब अस्पताल से छूट्टी हुआ तो झींकपानी थाना में कृष्ण बोइपाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।