पेड़ से गिरकर बालक जख्मी
पेड़ से गिरकर हाटगम्हरिया थाना के बनुमगुटू केंदपोसी गांव का 10 वर्षीय बामिया सिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 19 Jun 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें
चाईबासा, संवाददाता
पेड़ से गिरकर हाटगम्हरिया थाना के बनुमगुटू केंदपोसी गांव का 10 वर्षीय बामिया सिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बामिया सिंकू अपने गांव के पास एक जामुन के पेड़ पर चढ़ कर जामुन तोड़ रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गए। गिरने से उसके दोनों हाथ टूट गए। उसे घटना स्थल से उठा कर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया।