
जिले में 23 हेक्टेयर में होगी जी 9 वेराइटी के केले की खेती
चाईबासा में कृषकों के आय में वृद्धि के लिए जिला उद्यान विभाग स्ट्रॉबेरी और जी 9 वैरायटी के केले की खेती को बढ़ावा दे रहा है। 23 हेक्टेयर में जी 9 केला और 19 हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी।...
चाईबासा, संवाददाता। कृषकों के आय में वृद्धि के लिए जिला उद्यान विभाग द्वारा खेती के साथ-साथ उन्हें स्ट्रॉबेरी तथा जी 9 वैरायटी के केला के उत्पादन पर जोड़ दिया जा रहा है। केला की खेती पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए नई होगी। इसलिए कृषकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा ताकि खेती में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न हो। स्ट्रॉबेरी की खेती जिले के कुछ प्रखंडों के कृषक इसमें काफी आगे बढ़ चुके हैं। इसलिए अन्य कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में 23 हेक्टेयर में जी 9 वैरायटी के केला की खेती और 19 हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती होगी।

विभाग द्वारा इन खेती के इच्छुक शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया होने के बाद कृषकों के बीच इनके बीजों को वितरण करेगा और प्रखंडों में तैनात कृषक मित्रों के माध्यम से इन्हें समय-समय पर खेती के लिए तकनीकी जानकारी भी देंगे। उल्लेखनीय है कि तांतनगर प्रखंड स्ट्रॉबेरी की खेती में अपनी पहचान बन चुका है। अब विभाग जिले के अन्य प्रखंडों की तरफ भी ध्यान आकर्षित कर रहा है ताकि वहां की कृषकों के बीच इस खेती को बढ़ावा दिया जा सके। इन खेती के लिए सारे संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे और समय-समय पर उनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजीत सिन्हा ने बताया कि इन खेती के माध्यम से कृषक कम समय में अपने आय में वृद्धि कर सकते हैं। यहां की जमीन व जलवायु स्ट्रॉबेरी व जी 9 वेराइटी के केले की खेती के लिए अनुकूल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




