पुस्तक मेला बना धार्मिक आस्था, ज्ञान व साहित्य का संगम

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में चार दिवसीय पुस्तक मेला ज्ञान, धार्मिक आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम बना हुआ है। इस मेले में धार्मिक पुस्तकों की समृद्ध शृंखला के साथ-साथ प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। बच्चों और युवाओं के लिए चित्रकला, कविता पाठ और कहानी लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

पुस्तक मेला बना धार्मिक आस्था, ज्ञान व साहित्य का संगम

चाईबासा, संवाददाता। मधु बाजार स्थित सनातन धर्मशाला में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेला ज्ञान, धार्मिक आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम बना हुआ है। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली एवं पुस्तक मेला समिति (रजि.), प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पाठकों की भीड़ उमड़ रही है। मेले की खास पहचान धार्मिक पुस्तकों की समृद्ध शृंखला है। यहां एक ओर जहां मात्र 5 रुपये में हनुमान चालीसा उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर 31 हजार की भव्य श्री दुर्गा सप्तशती पुस्तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लगभग 13 किलो वजनी यह विशेष ग्रंथ अपने विशाल स्वरूप, उत्कृष्ट छपाई और आकर्षक प्रस्तुति के कारण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस ग्रंथ के लेखक डॉ. संदीप जोशी हैं।

धार्मिक पुस्तकों की विविधता

गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तकों में हनुमान चालीसा, दुर्गा सप्तशती, आरती संग्रह आदि ग्रंथ पाठको को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। मनोज पब्लिकेशंस के स्टॉल पर रावण संहिता (800 रुपये) और लाल किताब (2500 रुपये) के साथ बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकें भी उपलब्ध है। वहीं, गोवो पब्लिकेशन के स्टॉल पर बच्चों के लिए चार्ट, नक्शे और कलरिंग बुक्स, फ्लावर, फ्रूट्स, वेजिटेबल बुक्स बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

झारखंड पर केंद्रित पुस्तकें

झारखंड पर केंद्रित पुस्तकें चर्चा में : मेले में समय प्रकाशन समूह के स्टॉल पर झारखंड के 28 क्रांतिकारियों का सेट, 25 जनजातियों, 8 आदिम जनजातियों, 24 जिलों का सेट, पर्यटन समग्र, झारखंड के मंदिरों, इतिहास, परंपरा और प्रमुख नदियों पर आधारित पुस्तकें विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें

प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें : मेले में उपकार प्रकाशन का स्टॉल प्रतियोगी परीक्षा में रुचि रखने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हैं। यहां पर राज्य स्तरीय परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए तमाम उपयोगी पुस्तकें हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

प्रतिभा को मिल रहा मंच

प्रतिभा को मिल रहा मंच : मेले में बच्चों और युवाओं के लिए चित्रकला, कविता पाठ और कहानी लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिससे मेले का वातावरण और अधिक जीवंत हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुस्तक मेले में कौन सी धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध हैं?
पुस्तक मेले में हनुमान चालीसा, दुर्गा सप्तशती, आरती संग्रह आदि धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।