रेलवे कालोनी के पास से शव बरामद
चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रेलवे कालोनी के पास चटाई में लिपटा एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। ग्रामीणों ने शव देखा और रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और जांच जारी है।

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत रेलवे कालोनी के पास से चटाई में लिपटा एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में चटाई में लिपटा शव पर नजर पड़ी। इसके बाद सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की दो-तीन दिन पहले हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव को चटाई में लपेट कर अपराधियों के द्वारा फेंक दिया गया।
रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को भी दे दी। दोनों पुलिस मिलकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


