सदर अस्पताल में 58 व पुलिस लाइन में 53 लोगों ने किया रक्तदान

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल में 58 और पुलिस लाइन में 53 लोगों ने रक्तदान किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने आगे रक्तदान शिविर की नियमितता सुनिश्चित की, जो हर महीने 8 और 24 तारीख को आयोजित होगा।

सदर अस्पताल में 58 व पुलिस लाइन में 53 लोगों ने किया रक्तदान

चाईबासा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल में 58 व पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में 53 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी, डीडीसी उत्कर्ष कुमार, एसडीओ संजय कुमार,एमटीसी प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सी टोपनो, सीओ उपेंद्र कुमार उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि रक्त की कमी को देखते हुए उपायुक्त के पहल पर माह में दो दिन 8 और 24 तारी को रक्तदान शिविर निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया चाईबासा सदर अस्पताल के अलावा चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींकपानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंटो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी शामिल है।

उन्होंने बताया कि चाईबासा पुलिस केंद्र में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।