रक्तदान कर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चाईबासा में झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने रक्तदान को जीवन रक्षक बताया और सभी नागरिकों से नैतिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

चाईबासा। पुलवामा में आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 16 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंदों की जिंदगी बच सकती है। इसलिए सभी नागरिकों को नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान कर जरूरतमंदों का सहयोग करना चाहिए। रेयांश सामड ने कहा कि आधुनिक युग में शरीर में सभी अंगों का प्रत्यारोपण हो सकता है। मौके पर खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, सुशील पूर्ति, संजय सरील देवगम, आकाश बोदरा, सोनाली हेंब्रम, संग्राम लागुरी, रवि कच्छप, गुलशन बिरुवा, मनोज गोप, मो. हुसैन, दुराय बिरुवा, रविकांत जामुदा, बबलू बानरा, राहुल बोईपाई आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




