Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsBJP Welcomes Newly Appointed Mandal Presidents in Majhgawan
नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

मझगांव के कुमारडुंगी प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना जरूरी है। सम्मानित अध्यक्षों में पीतांबर राउत, योगेश सांवेयां आदि शामिल हैं।

Dec 17, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

मझगांव: कुमारडुंगी प्रखंड के वन विश्रामागार परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मझगांव विधानसभा क्षेत्र के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित की गई। पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र पाट पिंगुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल बिरुली व अन्य के द्वारा नव अध्यक्षो को शोल व बुके देकर सम्मानित किया गया. मझगांव मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत, प्रतिनिधि मंगल सिंह हेंब्रम, मंझारी मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप, प्रतिनिधि जमादार बिरुवा, रामचंद्र गोप,तांतनगर मंडल अध्यक्ष योगेश सांवेयां, प्रतिनिधि दुर्गा चरण नाग, मानकीराय कालुंडिया, कुमारडुंगी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु, प्रतिनिधि विनय दास, विजय पिंगुवा आदि को सम्मानित किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई ने कहा कि आप सभी को भारतीय जनता पार्टी के वरिय पदाधिकारी द्वारा उम्मीद और विश्वास के साथ आपको नई जिम्मेदारी दी गई है. आप सभी तन मन धन से लगकर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करें. एक भी कार्यकर्ता और आम जनता केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे. आपका मेहनत ही आने वाले समय में रंग लाएगी. मौके पर महेंद्र प्रसाद गोप, भागीरथी बारिक, ममता नायक, दीपक पोद्दार, योगेश पिंगुवा, वशिष्ठ प्रधान ,मजहर आ दि उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें