
अर्थव्यवस्था की मजबूती से होगा देश का सर्वांगीण विकास : तुबिद
चाईबासा में भाजपा के प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि देश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में उन्होंने रोजगार और स्थानीय बाजारों के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की पहल से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
चाईबासा, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा है कि देश का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है, जब हम अर्थव्यवस्था से मजबूत होंगे। वे रविवार को कुमारडुंगी डाक बंगला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा के मझगांव विधानसभा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सम्मेलन का संचालन मंडल महामंत्री विनय दास के द्वारा किया गया। आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के जिला संयोजक प्रताप कटियार महतो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना है और यह संकल्प तब पूरा होगा जब हम स्वयं आत्मनिर्भर होंगे।

हमें रोजगार की ऐसी व्यवस्था में काम करना है कि जिसमें हमारे क्षेत्रीय एवं स्थानीय बाजार हो। हमारी केंद्र की सरकार कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को, युवाओं को आत्मनिर्भर होने की क्षमता दे रही है और व्यापार को सृजन करने के लिए स्टार्टअप इंडिया के तहत मुद्रा व्यवस्था हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को आत्मनिर्भर बनाया है। सम्मेलन को युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू , वरिष्ठ कार्यकर्ता वशिष्ठ प्रधान ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में घनश्याम पाटपिंगुवा, बेबी सिंपल, पीतांबर रावत, हरिश्चंद्र केसरी, मरचू बोदरा खगेश्वर रावत समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




