जनता को बिजली और पानी की समस्या से अविलंब निजात दिलाने के लिए भाजपा ने निकला आक्रोश रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में भाजपा ने गौशाला चौक से समाहरणालय तक आक्रोश रैली निकाली। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अन्य नेताओं ने बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। मांगे शामिल हैं: चापाकल की मरम्मत, नल जल योजना का शीघ्र पूरा होना, और बिजली की निर्बाध आपूर्ति।

चाईबासा। जनता को बिजली और पानी की समस्या से अविलंब निजात दिलाने के लिए भाजपा ने चाईबासा के गौशाला चौक से समाहरणालय तक आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में भाजपा के लोग सर में हंडी लिए हुए प्रदर्शन किया। समाहरणालय पहुंचे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, महामंत्री भूषण पार्ट पिंगुवा, चंदन कुमार झा, भाजपा के जिला अधिकारी और लोगों ने रैली को संबोधित किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन दिया गया। यह है मांगे:-1. सभी बंद पड़े चापाकल की युद्ध स्तर पर मरम्मती हो।2. नल जल योजना को शीघ्र पूरा किया जाए।3.

जहां पाइप लाइन लग गए है वहां पजलापूर्ति सुनिश्चित हो।4. हॉस्पिटल, छात्रावास, जैसे स्थानों पर बिजली पानी की आपूर्ति निर्वाध रूप से सुनिश्चित हो।5. बिजली की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।6. बढ़े हुए बिजली दर को अविलय वापस लिया जाए।7. जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदला जाए।8. आम आदमी को बिजली बिल के नाम पर परेशान नहीं किया जाए।9. फर्जी और बड़ी राशि के बिजली बिल की जांच हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।