ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा भाजपा ने मंडल स्तर बनाई रणनीति

भाजपा ने मंडल स्तर बनाई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा विधानसभा कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष मनीष राम की अध्यक्षता में चाईबासा परिसदन में...

भाजपा ने मंडल स्तर बनाई रणनीति
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 28 Aug 2019 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा विधानसभा कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष मनीष राम की अध्यक्षता में चाईबासा परिसदन में हुई। बैठक में आगामी मंडल स्तरीय प्रवास कार्यक्रम एवं मंडल सम्मेलन पर चर्चा की गई। मंडल सम्मेलन के लिए टोंटो मंडल के किए प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद व रविशंकर विश्वकर्मा, हाट गम्हरिया के लिए पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम व चुम्बरू चतोम्बा, खूंटपानी के लिए पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा व हेमंत केसरी, सदर के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश नंदी व बिजय देवगम, चाईबासा के लिए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय व प्रताप कटियार को प्रभारी बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, पुतकर हेम्ब्रम , बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय एवं बिपिन लागुरी, गीता बलमुचू ,चुम्बरू चतोम्बा, रविशंकर विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, बाबूराम लागुरी व ब्रिज मोहन चतोम्बा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें