ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर दुमका में कराए गए राष्ट्रद्रोह के खिलाफ रविवार को सदर प्रखंड भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। पुतला दहन कार्यक्रम का...

भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 01 Nov 2020 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर दुमका में कराए गए राष्ट्रद्रोह के खिलाफ रविवार को सदर प्रखंड भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व सदर प्रखंड अध्यक्ष जय किशन बिरुली ने किया। बिरुली ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। अफसर बेलगाम हो गए हैं। ग्रामीण जनता का कार्य बिना घूस के नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी सरकार का विरोध करती है और मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि यदि आप से राज्य नहीं संभलता है ,तो आप इस्तीफा दे दीजिए। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी तरुण सवैया ,नारायण कुदादा, लेबिया देवगम, रवि किशन लागुरी ,महती देवगम, अंगद साव, चंदन झा ,सीदयू तियू ,भीमसिंह तिरिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें