Chaibasa News: मंझारी : बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत
Chaibasa News: चाईबासा के भागबिल्ला गांव निवासी सुंदरा बिरुवा की बाइक के धक्के से मौत हो गई। वह नीचे टोला गांव के पुजारी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। बाइक के धक्के से मंझारी थाना अंतर्गत भागबिल्ला गांव निवासी सुंदरा बिरुवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक नीचे टोला गांव के पुजारी के पास गया था। रात के लगभग 8 बजे घर लौटने के क्रम में रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को घटनास्थल से उठाकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार को रात नीचे टोला गांव से पैदल घर लौट रहा था।
रास्ते में एक बाइक सवार ने धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार कुमारडूंगी थाना अंतर्गत ताड़ा पाई गांव का रहने वाला है। उसका नाम का पता नहीं चल सका है।


