बाइक से गिरने से दो युवक जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के राजनगर थाना अंतर्गत चालियामा के लोघा पहाड़ के पास बाइक से गिरने से 21 वर्षीय देवीलाल टुडू और 30 वर्षीय दिनेश सोरेन जख्मी हो गए। दोनों चाईबासा से टाटा गमहरिया जा रहे थे जब अचानक मोड़ पर बाइक गिर गई। उन्हें एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया।

बाइक से गिरने से दो युवक जख्मी

चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत चालियामा के लोघा पहाड़ के पास बाइक से गिरने से टाटा गमहरिया निवासी 21 वर्षीय देवीलाल टुडू और 30 वर्षीय दिनेश सोरेन जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा से टाटा गमहरिया जा रहे थे। रास्ते में राजनगर थाना अंतर्गत चालियामा के लोघा पहाड़ के पास अचानक मोड़ में बाइक समेत दोनों गिर पड़े, जिससे दोनों को सिर और चेहरा में चोट लगी है। दोनों को चालियामा स्थित रुंगटा फैक्ट्री के एम्बुलेंस ने घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाए। दोनों ने बताया कि चाइबासा से टाटा गमहरिया वापस जा रहें थे,उसी दौरान रास्ते में बाइक समेत गिर जाने से जख्मी हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।