ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ, गुवा चिरिया खान श्रमिक संघ के महामंत्री विजय तियू ने गुवा बाजार स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में 66 वां स्थापना दिवस...

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 24 Jul 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुवा, संवाददाता

भारतीय मजदूर संघ, गुवा चिरिया खान श्रमिक संघ के महामंत्री विजय तियू ने गुवा बाजार स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में 66 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान वैश्विक महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कर एवं मास्क लगाकर मनाया गया। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी को याद किया। इस दौरान संघ के महामंत्री विजय तियू ने बीएमएस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के लोगों में मुकेश लाल, गणेश दास, स्वामीनाथ शर्मा, संतोष बाकला, बेहरा पूर्ति, त्रिलोचन सिंह, नेहरू केसरी, देवानंद तांती सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें