ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रबल राय का निधन

बैडमिंटन खिलाड़ी प्रबल राय का निधन

पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिन्टन संघ के सदस्य व भूतपूर्व बिहार राज्य बैडमिन्टन चैम्पियन प्रबल राय उर्फ मिलन दा का शनिवार को रांची मे निधन हो...

बैडमिंटन खिलाड़ी प्रबल राय का निधन
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाTue, 29 Dec 2020 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिन्टन संघ के सदस्य व भूतपूर्व बिहार राज्य बैडमिन्टन चैम्पियन प्रबल राय उर्फ मिलन दा का शनिवार को रांची मे निधन हो गया। पशिचमी सिंहभूम जिला बैडमिन्टन संघ ने उनके निधन पर शोक जताया और दिवंगत के आत्मा के शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। प्रबंल राय बिहार जाने माने बैडमिन्टन खिलाडी थे तथा वर्ष 1981 से 87 तक वे बिहार के बैडमिन्टन चैम्पियन रहे। वे चाईबासा के प्रथम बैडमिन्टन खिलाडी थे, जिन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया एवं चाईबासा शहर का नाम पूरे राज्य मे रौशन किया। इस मौके पर एक शोक सभा का अयोजन कर उन्हें श्रद्धांजिल दी गई। जिला बैडमिन्टन संघ के अध्यक्ष सह एसपी अजय लिन्डा तथा संघ के वरीय उपाध्यक्ष नंद लाल रूंगटा ने अपनी श्रद्धांजिल अर्पित की। इस मौके पर संघ के सदस्य सोहन मुंधड़ा ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया। डॉ. विजय कुमार मुंधड़ा, सुप्रियो फौजदार, जीतेन्द्र चौबे, शिवरतन जोशी, चंद्रजीत झा, राजेश बारी, राहुल कुमार एवं उनके साथ खेले राहुल शर्मा ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें