
फाइलेरिया के विरुद्ध महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
चाईबासा के तांत नगर प्रखंड में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फाइलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में उन्होंने ग्रामीणों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया और फाइलेरिया के खतरों के बारे में...
चाईबासा। फाइलेरिया के विरुद्ध विभिन्न तांत नगर प्रखंड केस्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली। तांतनगर प्रखंड के विभिन्न गाँवों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जोरदारजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पिरामल फाउंडेशन टीम और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गाँव-गाँव में रैली निकाली और नारों और संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को फाइलेरिया के दवा सेवन के लिए प्रेरित किया ।रैली के बाद महिलाओं ने बैठकों का आयोजन कर लोगों को फाइलेरिया से होने वाले खतरों और दवा सेवन की अनिवार्यता के बारे विस्तार से जानकारी दी।

इस बैठक की बड़ी बात यह रही कि महिलाओं ने स्वयं सामूहिक रूप से दवा का सेवन किया और ग्रामीणों के बीच भरोसा पैदा करते हुए परिवार और समाज को भी प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तांतनगर प्रखंड में दवा सेवन दर अब तक अपेक्षाकृत कम रही थी। इस स्थिति को देखते हुए पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि प्राप्ती रसे ने पहल करते हुए जेएसएलपीएस के साथ मिलकर इस अभियान को सशक्त बनाया। इस साझेदारी के परिणामस्वरूप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समुदाय में मजबूत नेतृत्व दिखाया और दवा सेवन दर को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।पिरामल फाउंडेशन के इस अभियान से तांतनगर प्रखंड में दवा सेवन दर में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जो भविष्य में ‘फाइलेरिया मुक्त पंचायत और ‘फाइलेरिया मुक्त प्रखंड की ओर एक ठोस कदम साबित होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


