विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

नोवामुंडी प्रखंड के गुटू बस्ती में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुखिया पार्वती देवगम की अध्यक्षता में बच्चों के श्रम के खिलाफ शिक्षित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया। उपस्थित लोगों ने बाल श्रम मुक्त समाज की शपथ ली।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

गुवा, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के गांवगुटू बस्ती में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवगम ने की। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर श्रम में लगाना कानूनन दंडनीय है। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे, तो उसे श्रम में लगाने के बजाय विद्यालय भेजने में सहयोग करें।

तभी क्षेत्र को पूर्ण रूप से बाल श्रम मुक्त बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने रैली निकालकर लोगों को बाल श्रम और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने बाल श्रम और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मीनाक्षी देवी, अस्थि सुरेन, कमला कुई, सरस्वती देवी, सुषमा लोहार, रायमणी देवी, संजू देवी, मुंगरी देवी, सुखमति बोबोंगा, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।