तंबाकू मुक्त समाज बनाने की ली शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया। उन्होंने मलेरिया रोधी माह मनाने की घोषणा की और सभी को तंबाकू मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाई। जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि लोग मलेरिया के प्रति सतर्क रहें।

तंबाकू मुक्त समाज बनाने की ली शपथ

चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित सदर अस्पताल परिसर से रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस, मलेरिया से बचाव और मिशन उदय के तहत जन जागरूकता अभियान के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जाएगा। मौके पर उपायुक्त द्वारा सभी को मलेरिया के रोकथाम और तंबाकू मुक्त समाज के लिए शपथ ग्रहण कराया गया और हस्ताक्षर अभियान में भाग भी लिया गया। इस दौरान जिले भर में मलेरिया से बचाव, रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मानसून की शुरुआत के साथ मलेरिया के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन मलेरिया के प्रति सतर्क रहें तथा समय पर जांच एवं उपचार करा सकें। अभियान के अंतर्गत ग्राम गोष्ठी, रात्रि चौपाल, विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम, रैली, प्रभातफेरी, दीवार लेखन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया से बचाव संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे।मिशन उदय के के तहत 01 जून से 08 जून तक सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य संबंधित जांच एवं आवश्यक जानकारी का संकलन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। प्रचार रथ के माध्यम से जन मानस को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा साथ ही तंबाकू मुक्त समाज बनाने के लिए प्ररित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, गोपनीय प्रभारी सहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।