Chaibasa News: डायन समझकर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, रक्षाबंधन की रात की घटना

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा। सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुईआ गांव में रक्षाबंधन की रात अंधविश्वास के चलते एक महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chaibasa News: डायन समझकर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, रक्षाबंधन की रात की घटना

Chaibasa News: गुवा । सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुईआ गांव में रक्षाबंधन की रात अंधविश्वास के चलते एक महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 28 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

घटना का विवरण

दुईआ गांव निवासी मंजू गोप (35), पति बुधराम चेरवा, गांव के ही एक व्यक्ति के घर से काम कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े गांव के ही राम गोप उर्फ ऊंतू गोप ने उस पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने काफी संघर्ष किया और किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मंजू गोप भागकर गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस कार्रवाई

गला दबाने के कारण महिला के गले पर गहरे निशान पड़ गए हैं। घटना के बाद वह काफी भयभीत है। मंजू गोप ने आरोप लगाया कि राम गोप उसे डायन समझता है और इसी अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह 29 अगस्त को छोटानागरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना 28 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: डायन समझकर महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, रक्षाबंधन की रात की घटना