मारपीट करने का मामला 9 लोगों के खिलाफ दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

सदर थाना क्षेत्र में बड़ी बाजार नीचे टोला निवासी मो, इरशाद के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। इरशाद का बेटा नमाज पढ़ने के दौरान झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने इरशाद और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान इरशाद की पत्नी का कान का सोने का बाली भी छीन लिया गया।

मारपीट करने का मामला 9 लोगों के खिलाफ दर्ज

सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार नीचे टोला निवासी मो,इरशाद के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में नीचे टोला के आसिया परवीन, अफसाना,हीना,नेहा,रीना,इमरान,सीमा ,करीम और अमीन को आरोपी बनाया गया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि मो,इरशाद का बेटा शुक्रवार को दिन के लगभग 12,45 बजे नमाज पढ़ने गया था। वहां पर किसी बात को लेकर उक्त लोगों के बेटा के साथ झगड़ा हो गया था।जब घर आया तो वह अपने परिवार के लोगों को बुरा और मारपीट करने लगा।जब बीच-बचाव किया गया तो उक्त लोगों ने इरशाद और उसके बच्चे के साथ उसकी मां के साथ मारपीट किया गया।

मारपीट के दौरान इरशाद की पत्नी का कान का सोने का बाली भी छीन लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।